फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ब्लाइंड मर्डर का खुलासा... सिर में चोट मार हत्या के बाद नहर में फेंका टैक्सी चालक का शव

Thu, 28 Nov 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन कॉलोनी से टैक्सी चालक के लापता होने के मामले की जांच कर रही शहर थाना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक लापता नहीं है, बल्कि उसे शराब पीने के बहाने बुलाकर सिर में चोट मारकर हत्या के बाद पश्चिमी यमुना लिंक नहर में फेंक दिया था। युवक का शव दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस ने मामले में मेहंदीपुर निवासी निक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शक था कि युवक उनके परिवार की युवती से बातचीत करता है।
विज्ञापन


इंडियन कॉलोनी निवासी मदन पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने 15 नवंबर को सिटी थाना पुलिस को बताया था कि उनके बेटे पुरुषोत्तम (32) ने ओला कंपनी में टैक्सी लगा रखी है। उनके बेटे 9 नवंबर को सेविंग कराने की बात कहकर गए थे। उसके बाद से घर नहीं लौटे। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में 21 नवंबर को मदन ने फिर से पुलिस को दोबारा बयान दर्ज कराए थे कि उन्हें बेटे की हत्या किए जाने का शक है। मदन ने कहा था कि पुरुषोत्तम का विवाद मीनू के साथ चल रहा था। इस विवाद के चलते मीनू ने अपने भाई निक्की, कपिल और चचेरे भाई सुमित के साथ मिलकर पुरुषोत्तम का अपहरण कर हत्या की है। पुलिस ने उस पहलू पर जांच शुरू कर दी थी।

शहर थाना की कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी के प्रभारी एसआई मुकेश ने कार्रवाई करते मेहंदीपुर निवासी निक्की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


9 नवंबर को शराब पीने के बहाने बुलाया, सिर में मारा डंडा

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उन्होंने पुरुषोत्तम को 9 नवंबर को शराब पीने के बहाने बुलाया था। बड़वासनी स्थित पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास उन्होंने शराब पिलाकर उसके सिर पर डंडे से वार दिए थे। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया था। पुरुषोत्तम का शव दिल्ली के समयपुर बादली थाना की पुलिस ने वारदात के पांच दिन बाद बरामद कर लिया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार भी कर दिया था। परिजनों ने कपड़ों से पहचान की है।

चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उन्हें शक था कि आरोपी उनके परिवार की युवती से बातचीत करता है। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया है। मृतक व आरोपी का परिवार पहले पुलिस लाइन के क्वार्टर में साथ रहते थे।
परिवार का इकलौता बेटा था पुरुषोत्तम
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि पुरुषोत्तम परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में बेटे से छोटी बेटी ही बची है। परिजनों का वारदात के बाद से रोकर बुरा हाल है।

-
लापता टैक्सी चालक के मामले में जांच की तो ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। दो अन्य की संलिप्तता का पता लगा है। दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


- राहुल देव, एसीपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें