फोटो 27: सोनीपत के गन्नौर में नायब तहसीलदार गजे सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू (अ) के नेता। संवाद
- फोटो : mathura
गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन (अ) की मासिक बैठक शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित तहसील कार्यालय परिसर में हुई। इससे पहले किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया और नायब तहसीलदार गजे सिंह को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष जयभगवान मलिक ने कहा कि सरकार की ओर से आंदोलन पर बैठे किसानों की आवाज अनसुनी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। इसके साथ ही किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि बाॅर्डर पर आंदोलनरत किसानों का यूनियन समर्थन करती रहेगी। यदि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो क्षेत्र के किसान भी आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने राजपुरा माइनर के पास से गुजरने वाली सड़क की खराब हालत पर नाराजगी जताई। उन्होंने ने बताया कि यह सड़क लल्हेड़ी, पीपलीखेड़ा और धतूरी जैसे गांवों को जोड़ती है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई है। सर्दी में कोहरे के दौरान सफेद पट्टी न होने से वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है। बैठक में रोहतास बैनीवाल, रणबीर, सुरेंद्र, वेदपाल, बलजीत, रामदिया, राजेंद्र मालिक सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura