फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर सावित्री बाई फुले को किया नमन

Sun, 04 Jan 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :09: सोनीपत के गोहाना में सावित्रीबाई फुले को नमन करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक के नेतृत्व में शहर के पानीपत रोड स्थित प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का संयोजन चेयरमैन कृष्ण सैनी, परमबीर सैनी और किरण सैनी ने किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सावित्री बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के साथ समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि आज समाज को सावित्रीबाई फुले के विचारों और जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
इस मौके पर महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, रीना शर्मा, प्रवीण खुराना, भूपेंद्र मुदगिल, डॉ. राममेहर राठी, मुकेश रोहिल्ला, हवा सिंह वर्मा, प्रवीण कपूर, निर्मला वर्मा, प्रसन्नी मलिक, नरेश देवी, जयप्रकाश शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें