फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा आंबेडकर जयंती सप्ताह में चलाएगी स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न रचनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

राजीव जैन शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को भाजपा के सभी कार्यकर्ता इकट्ठा होकर सामूहिक रूप से बाबा साहेब की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाएगी।
उसी शाम उनकी प्रतिमा और परिसरों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया ने बताया कि 14 अप्रैल को पार्टी के जनप्रतिनिधि और प्रमुख नेता बाबा साहेब की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा। बस्तियों और छात्रावासों में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा और समाज के व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा नेता माईराम कौशिक ने कहा कि पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में 14 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे। इस दौरान जिला मीडिया इंचार्ज दिनेश अत्री, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशेर तूफान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें