फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने विस चुनाव लड़ने से किया मना, कई विधायकों के टिकट कटने के दिए संकेत

Sat, 31 Aug 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक मोहन लाल बड़ाैली ने कहा कि कुछ विधायक इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे, इनमें वह भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि वह और उनके परिवार से कोई भी सदस्य विस चुनाव नहीं लड़ा रहा है। उन्होंने कई विधायकों के टिकट कटने के संकेत दिए हैं। प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली ने यह बात शनिवार शाम सेक्टर-8 स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

बड़ौली ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस से पहले घोषित की जाएगी। टिकटों के बंटवारे व मुख्यमंत्री नायब सैनी के लाडवा या करनाल से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को लेना है। कई सीटों पर बाहरी उम्मीदवारों के प्रस्ताव को लेकर चल रहे विरोध को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिताऊ उम्मीदवार को ही मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि उन पर प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार है तो वह पूरे प्रदेश की सभी 90 सीटों पर काम करेंगे। दावा किया कि रविवार को जींद में होने वाले प्रदेशस्तरीय रैली में कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें