सोनीपत। भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने मंगलवार को मोहाना स्थित बिट्स काॅलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र का जायजा लिया। उन्होेंने चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से मतगणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्हें भरोसा दिलाया कि काउंटिंग के दौरान सभी भाजपा प्रत्याशी व उनके एजेंट उन्हें अपना पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने इस दौरान मतगणना केंद्र व स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर भी संतोष जताया। संवाद