फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राम मंदिर को लेकर कर रही राजनीति : इंदुराज

Fri, 19 Jan 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा हलका से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि भगवान राम को किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं किया जा सकता है। भगवान राम सबके हैं और सबके अंदर समाए हैं। प्रदेश में भाजपा राम मंदिर को लेकर राजनीति कर रही है। भाजपा 2014 में सरकार बनने के बाद से अपने वादे पूरे नहीं कर पाई है और अब अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर, व्यापारी सभी अपने काम की शुरुआत राम का नाम लेकर करते हैं। ऐसे में भगवान राम के नाम पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें