फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने केवल खोखले वादे किए : दिवान

विज्ञापन
राठधना गांव में आयोजित सभा में पहुंचे कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान। स्रोत  : प्रवक्त
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल खोखले वादे किए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार नगर निगम चुनाव में जनता को कांग्रेस से ही उम्मीद है। वे सोमवार को राठधना गांव के वार्ड-9 में देवेंद्र के नेतृत्व में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज का मतदाता जागरूक है। वह केवल उसी पार्टी को चुनेगा जो उनके हितों के लिए धरातल पर काम करेगी न कि केवल विज्ञापनों में। कार्यक्रम के आयोजक देवेंद्र ने वार्ड की स्थानीय समस्याओं को उनके सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवान ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती आई है और चुनाव के बाद विकास कार्यों की गति को तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में महासचिव राजेश सेवली, सचिव अंकित मेहता , पूर्व प्रधान लीलू ककरोई व सचिन सेवली मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें