सोनीपत। थाना शहर गोहाना की पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोपी गांव बरोदा निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 मार्च को बाबा नगर, गोहाना के कृष्ण ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि घर के बाहर खड़ी बाइक रात में चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर एक व्यक्ति बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद