गोहाना। गांव महमूदपुर में घर से सोने की बाली चोरी के आरोप में पुलिस ने पीड़ित के विक्रम और उसके दोस्त गांव रभड़ा निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4 मई को सोनीपत निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनका बेटा विक्रम नशा करने का आदी है। उसने 1 मई को अपने दोस्त रोहित के साथ मिलकर उनके घर से सोने की बाली चोरी कर ली। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोहित व विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। संवाद