फोटो :28: सोनू कुमार यादव की फाइल फोटो
खरखौदा। खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर पिपली के शनि मंदिर के पास हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बिहार के देवरिया निवासी सोनू कुमार यादव वर्तमान में पिपली गांव में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहे थे। सैदपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करते थे। भट्ठे पर काम करने के बाद वह घर लौट रहे थे तो उनकी बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे उनकी जान चली गई।
सोनू कुमार यादव की पत्नी विमल कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नके पति भट्ठे से नहीं लौटे तो वह छोटे बेटे को गोद में लेकर उसकी तलाश के लिए निकली। रात को वह भट्ठे पर भी गई मगर पता नहीं चला। थक-हारकर जब वह घर पहुंची तो सोमवार की सुबह उसे सूचना मिली कि रात को सड़क हादसे में उनके पति की मौत हो गई है। शव खरखौदा के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने विमल कुमारी की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।