फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंडी में पहुंचा 20 हजार क्विंटल 1509 किस्म धान

Wed, 20 Sep 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- मंडी में पहुंची धान की खरीद करते आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो चुकी है। अब तक मंडी में 1509 किस्म का 20 हार क्विंटल धान पहुंचा है। हालांकि मंडी में 1509 किस्म की सरकारी एजेंसियां खरीद नहीं करती। निजी फर्मों की तरफ से धान की खरीद की जा रही है। मार्केट कमेटी सचिव चंद्र प्रकाश ने बताया कि 1509 किस्म का धान पहुंचने लगा है। ऐसे में इस बार उम्मीद है कि गन्नौर में धान खरीद का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि 1509 किस्म को 3641 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में खरीदा जा रहा है। इसके अलावा 1121, बासमती, सरबती व डीबी किस्म का धान अभी तक मंडी में नहीं आया है। मंडी में सभी व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। बिना गेट पास के मंडी में एंट्री करने वाले किसानों का धान नहीं खरीदा जाएगा। किसानों को धान व ट्रॉली का कांटे पर वजन कराने के साथ ही गेट पास दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

सचिव चंद्र प्रकाश ने बताया कि गन्नौर अनाज मंडी में किसानों के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने बताया कि पीने के पानी की मोटर खराब थी जिसको ठीक करा दिया गया है। किसानों के लिए पीने के पानी व विश्राम करने की व्यवस्था की गई है।

फोटो 08- मंडी में पहुंची धान की खरीद करते आढ़ती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें