फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, हालत नाजुक

Mon, 09 Feb 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरा के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गांव सहजादपुर निवासी नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव सहजादपुर निवासी संजीव कुमार ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके मामा रामबीर दिल्ली के बवाना में रहते हैं। 2 फरवरी को मामा के बेटों आशीष और मोहित की शादी थी। उनका बेटा नितिन भी बाइक से बवाना गया हुआ था। 3 फरवरी को वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए लिवान गांव गया हुआ था।
शादी के वाद वह बवाना लौट रहा था तो मल्हा माजरा और नाहरा के बीच किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने नितिन को नागरिक अस्पताल पहुंचाया वहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन एक निजी अस्पताल लेकर गए। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई रोहतक ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें