फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 15 Sep 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के निकट सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई होगी।
विज्ञापन

कुंडली की हर्षवर्धन काॅलोनी निवासी पवन ने बताया कि उनका 26 वर्षीय बेटा चेतन राई स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह बाइक से आता-जाता था। शनिवार की शाम साढ़े सात बजे उससे फोन पर बात हुई थी। उसने थोड़ी देर बाद घर लौटने की बात कही।
विज्ञापन

रात को परिवार चेतन का इंतजार कर रहा था। करीब दस बजे अस्पताल से फोन आया कि चेतन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि चेतन को बेहद गंभीर हालत में राई फ्लाईओवर के पास मिले थे।
विज्ञापन

पुलिस ने चेतन को अस्पताल पहुंचाया। चेकअप के बाद चिकित्सक ने चेतन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें