फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, भाई तालाब में गिरा, ग्रामीणों ने बचाया

Mon, 02 Dec 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कामी के पास शनिवार रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बने कमरे की दीवार से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक का भाई तालाब में जा गिरा, जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया। दोनों भाई बाइक पर सवार होकर गांव कुराड़ में शादी समारोह से वापस सोनीपत की तरफ लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव घरोटी निवासी प्रदीप (28) अपने बड़े भाई संदीप व दोस्तों के साथ कुराड़ गांव में आयोजित शादी समारोह में आए थे। शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह कुराड़ से कामी होते हुए सोनीपत की ओर आ रहे थे। वह जब गांव कामी में कुराड़ रोड पर मंदिर के पास पहुंचे तो बाइक अचानक अनियंत्रित हो होकर सड़क किनारे खेत में बने कमरे से टकरा गई। हादसे में प्रदीप सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई संदीप तालाब में जा गिरे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया गया। प्रदीप गाड़ी चलाकर परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे। प्रदीप की करीब चार साल पहले शादी हुई थी। उनकी तीन साल और दो माह की बेटी है। प्रदीप की मौत से घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें