फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक घायल

Sat, 01 Jun 2024 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गुहणा रोड पर गांव भैंसवाल के पास डंपर की टक्कर से एक बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। चालक घायल हो गया। मौका पाकर चालक डंपर सहित मौके से भाग गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव भैंसवाल कलां फिलहाल रोहतक के दिल्ली बाईपास निवासी सुखमेंद्र ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके चाचा कुलबीर गांव में रहते थे। वह अविवाहित थे। वह वीरवार को गांव के प्रवीन के साथ बाइक पर सवार होकर भैंसवाल से गुहणा जा रहे थे। गांव से निकलने के बाद डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उनके चाचा कुलबीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रवीन घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें