सोनीपत। नेशनल हाईवे-344पी पर गांव महलाना के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से खरखौदा निवासी बाइक सवार सलीम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
खरखौदा निवासी इलाश ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका चचेरा भाई सलीम बाइक पर सवार होकर बड़वासनी से खरखौदा की ओर आ रहे थे। जब वह एनएच-344पी पर गांव महलाना के नजदीक पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे सलीम की मौके पर मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर वह अपने भाई आशू के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन ट्रैक्टर चालक मौके से भाग चुका था। उन्होंने सदर थाना में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।