फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिचित पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुटाना के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके परिचित पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक अपने पिता और परिचित के साथ बहन के रिश्ते के लिए लड़का देखने के लिए जींद गया था। वहां से लौटते हुए हादसा हो गया।
विज्ञापन

गांव रभड़ा के मोहित ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपने पिता गंगाराम और परिचित गांव सेरसा जाटी निवासी सतबीर के साथ जींद गए थे। वहां पर वह अपनी बहन के रिश्ते के लिए लड़का देखने गए थे। जब तीनों बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे तो गांव बुटाना के बस स्टैंड के निकट सड़क पर खड़े एक कार चालक ने अचानक कार चलाकर बुटाना गांव की तरफ मोड़ दिया, जिसमें बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सामान्य अस्पताल गोहाना पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां पर उपचार के दौरान सतबीर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार गया। मोहित की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें