फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसे में घायल युवक की बाइक चोरी

Mon, 18 May 2026 05:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव रोहणा से खरखौदा लौटते समय हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरखौदा के मटिंडू चौक निवासी अक्षय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह बाइक लेकर अपने भाई देव के साथ रोहणा गए थे। काम निपटाकर घर लौटते समय रोहणा बाईपास के नजदीक उनके साथ हदसा हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अक्षय ने बताया कि जब उन्हें होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती थे। अगले दिन वह दुर्घटना स्थल पर अपनी बाइक लेने पहुंचे तो वह चोरी मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें