सोनीपत। गांव खांडा निवासी नीरज ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई धीरज सोनीपत में आईटीआई चौक के पास बाइक मिस्त्री का काम करते थे। वह सोमवार रात को 11 बजे काम खत्म कर घर आ रहे थे। जब हरसाना मोड़ के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।