फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डिवाइडर से टकराई बाइक, पीछे बैठे व्यक्ति की मौत

Sun, 25 May 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राई के पास नेशनल हाईवे-334बी पर डिवाइडर से टकराने के चलते बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली के उत्तम नगर स्थित विकास नगर शिवा एंक्लेव निवासी इमरान ने बताया कि उनके पिता इतबाल उत्तम नगर के मोहन गार्डन निवासी कृष्ण के साथ बाइक पर सवार होकर निकले थे। बाद में उन्हें पता लगा कि उनके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृष्ण ने बाइक को तेज गति से चलाया था, जिसके चलते वह डिवाइडर से टकरा गई और उनके पिता की जान चली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें