फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: अचानक ब्रेक लगाने से कार में टकराई बाइक, राजमिस्त्री की मौत

Thu, 09 Feb 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चिड़ाना के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव चिड़ाना निवासी सुरेंद्र ने कहा कि उनके भाई सतीश राजमिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार शाम को गांव सिसाना में काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक के आगे एक वाहन चल रहा था। वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे सतीश की बाइक वाहन से टकरा गई। हादसे में उनके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें