फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सरपंचों ने पंचायत मंत्री के पुतले को फंदे पर लटका प्रदर्शन किया

Thu, 09 Feb 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 41- सेक्टर-15 स्थित राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के सामने के सामने पेड़ पर पंचायत मंत्री देवेंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ई-टेडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में सरपंचों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। सेक्टर-15 स्थित राई विधायक मोहनलाल बड़ोली के आवास के सामने धरने पर बैठे सरपंचों ने दूसरे दिन बुधवार को जिला पार्षद संजय बड़वासनिया के नेतृत्व में पेड़ पर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के पुतले को फंदे पर लटकाकर अपना विरोध जताया। सरपंचों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंचों ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
सेक्टर-15 स्थित राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास के सामने धरने पर बैठे सरपंचों ने पेड़ पर पंचायत मंत्री के पुतले को फंदे पर लटकाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने कहा कि सरकार जल्द ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल को वापस ले, ताकि सरपंच गांवों का विकास करवा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायती राज को खत्म करने पर तुली हुई है। सरपंच पंचायती राज को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई गांवों के विकास की लड़ाई है। गांवों के हित के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी, वह मांगे पूरी होने तक किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंचों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार राइट टू रिकॉल की नीति से ग्रामीण क्षेत्रों के आपसी भाईचारे को तोड़ना चाहती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जोड़-तोड़ की राजनीति को बढ़ावा मिलेगा और विकास कार्य प्रभावित होंगे। रोषित सरपंचों ने कहा कि इससे पहले 20 लाख रुपये से अधिक के काम पर ई-टैंडर होते थे, लेकिन सरकार ने इसे घटाकर महज 2 लाख रुपये कर दिया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के काम समय पर नही हो पाएंगे। सरपंचों ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर 34 दिन से लगातार धरने प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। ऐसे में जब तक उनकी मांगे पूरी नही हो जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राकेश, सोनीपत खंड सरपंच एसोसिएशन के प्रधान शमशेर सिंह दहिया, सुमेर दहिया, सुनील कटारिया, सतीश राठी सहित अन्य सरपंच मौजूद रहे।

फोटो 41- सेक्टर-15 स्थित राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के सामने के सामने पेड़ पर पंचायत मंत्री देवेंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें