फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेड इन यूएसए की पिस्तौल लेकर लूटपाट करने आया था बिहार का मोस्ट वांटेड और उसका साथी

Sun, 17 Nov 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रेवली के पास लूट का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार आरोपियों को आपराधिक रिकार्ड रहा है। एक आरोपी पर बिहार में चार तो दूसरे पर करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से बरामद हुई पिस्तौल .32 बोर की हैं। साथ ही उन पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है। बदमाश विक्की पुलिस टीम पर हमला कर बिहार से भागा हुआ है। मामले में एक आरोपी विक्की को छुट्टी मिल गई। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं दूसरे आरोपी जेपी का ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


सीआईए सेक्टर-3 प्रभारी रविकांत की टीम ने सूचना के बाद गांव रेवली के पास लूट का षड्यंत्र रच रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोचा था। दोनों आरोपियों को घेरकर पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा था। इस पर उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी थी। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई थी तो दोनों बदमाशों के पैर में लगी थी। पुलिस गाड़ी में बदमाशों की गोली लगी थी। आरोपियों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के गांव पहाड़पुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी व गांव मोरहर निवासी विक्की के रूप में हुई है।



पिस्तौल पर मेड की यूएसए लिखा मिला

पुलिस ने युवकों के पास से दो पिस्तौल के साथ दो मैगजीन बरामद की थी। इसमें जांच करने पर पिस्तौल .32 बोर की हैं। दोनों पिस्तौल अत्याधुनिक हैं। आरोपी नाथूपुर के पास स्थित टीडीआई मॉल के गेट के निकट गर्व ऑटो केयर फिलिंग स्टेशन पर 27 अक्तूबर को 5.15 लाख की लूटपाट में आरोपी हैं।
विज्ञापन


लूट, डकैती व लूट का षड्यंत्र रचने के आरोप

पुलिस जांच में पता लगा कि दोनों आरोपी लूट, डकैती व लूट का षड्यंत्र रचने के आरोपी हैं। विक्की पर पुलिस पर हमला करने का आरोप बताया गया है। विक्की के खिलाफ बिहार के करीब चार व जेपी उर्फ जयप्रकाश पर करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं।

विक्की को मिली छुट्टी, कोर्ट में किया जाएगा पेश

मामले के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी विक्की को पीजीआईएमएस रोहतक से छुट्टी मिल गई है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी जेपी के पैर का ऑपरेशन किया जाएगा।



लूट के दो आरोपियों पर बिहार में मुकदमा दर्ज होने का पता लगा है। कुंडली में हुई लूट के मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अन्य मामलों का खुलासा हो सकेगा। एक आरोपी को छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर अजय धनखड़, प्रभारी, स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें