फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ा मुद्दा.. सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट नहीं निकले कागजों से बाहर

Tue, 24 Sep 2024 06:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) के 363 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। जिला को महानगर की तर्ज पर विकास के पथ पर दौड़ाने के लिए भले ही प्रयास किए गए हों, लेकिन यह प्रयास अब दूसरी बार चुनाव आचार संहिता के चलते फाइलों में दबकर रह गए। भाजपा सरकार ने विकास योजना का खाका तैयार करने के लिए खरखौदा, गन्नौर की सीमाओं के साथ गोहाना हलके के गांव बादशाहपुर माच्छरी तक का क्षेत्र एसएमडीए में शामिल कर रखा है।
विज्ञापन

सरकार ने 15 मार्च को नोटिफिकेशन जारी करके एसएमडीए का सीमांकन तय किया था। सोनीपत को महानगर बनाए जाने से लोगों को विभिन्न प्रकार की बेहतर सेवाएं व सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी थी। इसके लिए नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) व हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के जरिए सेवाओं को विस्तार देने की तैयारी थी। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद 10 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 363 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी थी। मुख्यालय से विकास कार्यों की मंजूरी मिलने का पत्र जारी नहीं हो सका। अब एक माह से विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। इसकी वजह से सोनीपत महानगर क्षेत्र के लिए व्यापक गतिशीलता योजना कागजों से बाहर नहीं निकल सकी।

सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के कार्य अटके

राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में इंटरमीडिएट बूस्टिंग स्टेशन, लिवान और राई में बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण के लिए 10.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। साथ ही राठधना में 90 करोड़ रुपये की लागत से 30 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण, कुंडली में 54.69 करोड़ रुपये की लागत से 7.50 एमएलडी क्षमता का एसटीपी का निर्माण अटका हुआ है। इसके साथ ही सेक्टरों को जोड़ने वाली 3700 मीटर लंबी मास्टर सड़कों को फोर लेन करने को लेकर 22.81 करोड़ रुपये और 16.10 करोड़ रुपये की लागत से 2210 लंबाई के फोर लेन मार्ग का निर्माण अटक गया है। सेक्टर 58 से 64 के बचे हुए क्षेत्र में 8.33 करोड़ से मास्टर सीवर लाइन के अधूरे कार्य को पूरा करने का कार्य भी अधर में फंस गया है।
विज्ञापन

यह कार्य भी कागजों तक सीमित
इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की स्थापना, सेक्टर-4 में खेल स्टेडियम का विकास, एनएच-44 पर ताऊ देवी लाल पार्क और लेजर वैली पार्क के सुंदरीकरण रुक गया है। वहीं सेक्टर 7-29, 6-29 और 5-29 के विभाजक मार्ग को 6/8 लेनिंग, दीवान फार्म जंक्शन का पुन: डिजाइन, सेक्टर 26-26ए, 33, 34, 35 और 36 के लिए मास्टर सीवर और स्टॉर्म वाटर सेवाएं, गीता भवन फ्लाईओवर के नीचे आरयूबी का निर्माण भी रुका है।

मुख्यमंत्री की ओर से मंजूर किए गए विकास कार्यों के लिए पत्र जारी नहीं हुआ है। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद पत्र जारी होते ही विकास कार्यों को सिरे चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

- वीणा हुड्डा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें