फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की रेत एकत्र किए हुए 15 स्टॉक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन विभाग ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये के एकत्र किए गए रेत के 15 स्टॉक्स को सीज कर दिया। खनन निदेशालय चंडीगढ़ की टीम ने दो दिन तक जिले में यह कार्रवाई की, जिससे ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही जिला खनन अधिकारी कार्यालय के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा भी हुआ है। जिले के खनन विभाग के अधिकारियों के खेल के कारण टीम को केडीएन कंपनी का स्टॉक नहीं मिला। क्योंकि केडीएन को खनन अधिकारी ने लाइसेंस मुरथल का दिया हुआ है और वहां की जगह मिमारपुर में राठी बिल्डर्स से सटाकर स्टॉक लगाया हुआ है। वहीं रेत के स्टॉक सीज होने पर ठेकेदारों ने निदेशालय चंडीगढ़ में मौजूद एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सांसद के साथ ही भाजपा विधायक को कार्रवाई के लिए पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

खनन निदेशालय चंडीगढ़ से टीम शुक्रवार को जिले में रेत के स्टॉक पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। उस टीम ने शुक्रवार को कई स्टॉक को सीज किया तो टीम शनिवार को भी जिले में रहकर कार्रवाई करती रही। जिले में टीम ने 15 स्टॉक सीज करते हुए रेत बेचने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इनमें असदपुर में तीन, मुरथल में दो, कुंडली में तीन, मिमारपुर में दो, ताजपुर में एक, नसीरपुर खादर में एक, फिरोजपुर में एक, राई में एक, टिकौला में एक स्टॉक हैं। इन स्टॉक में करीब 30 करोड़ रुपये की रेत एकत्र की गई थी। इन सभी को सीज करने के साथ ही जिला खनन अधिकारी गुरजीत सिंह ने नोटिस भी जारी कर दिया है। वहीं एक बड़ा फर्जीवाड़ा भी सामने आया है और जिस केडीएन को मुरथल के लिए लाइसेंस दिया गया है वह निदेशालय से कार्रवाई के लिए पहुंची टीम को मिला ही नहीं। क्योंकि उसे मिमारपुर में राठी बिल्डर्स के स्टॉक से सटाकर लगाया गया था। जिससे उसका कोई पता नहीं लगा सके और उस पर कार्रवाई न हो सके।
ठेकेदारों ने खनन निदेशालय के एक अधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, सीएम से मिलेंगे
जिले में रेत के सभी स्टॉक सीज किए जाने से ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। इस मामले में सभी ठेकेदार शनिवार को सांसद रमेश कौशिक व भाजपा विधायक मोहनलाल बड़ौली से मिले। उनके सामने आरोप लगाया गया खनन निदेशालय में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी लगातार उनका उत्पीड़न करा रहा है। सभी नियमों को पूरा करने के बावजूद स्टॉक सीज कराए गए हैं। इस मामले में सांसद व विधायक को शिकायती पत्र सौंपा गया है। इसके साथ ही सभी ने सीएम से मिलकर अधिकारियों के बारे में सब कुछ बताने का फैसला लिया है। सांसद रमेश कौशिक ने उनको आश्वासन दिया है कि इस मामले में सीएम से बात करके कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें