फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भारतीय किसान संघ ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर खोले जाने की मांग उठाई

Sat, 17 Feb 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के राई स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ के पदाध
विज्ञापन
राई। भारतीय किसान संघ की जिलास्तरीय बैठक शनिवार को गांव राई स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। इसमें किसान आंदोलन के चलते कुंडली-सिंघु बॉर्डर सील होने के कारण स्थानीय किसानों को हो रही समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश दहिया ने की।
विज्ञापन

कुंडली-सिंघु बॉर्डर सील होने के चलते किसान अपनी सब्जियां, दूध, फल और खाद्य पदार्थों को दिल्ली के आजादपुर मंडी और दिल्ली में अपने ग्राहकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे खाद्य पदार्थ खराब हो रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। भारतीय किसान संघ ने सरकार और प्रशासन से किसानों के सामान को ले जाने लाने के लिए रास्ते खोलने की मांग की हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ का सदस्यता अभियान 15 दिसंबर से चल रहा है। सात हजार किसान सदस्य बन चुके हैं। 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण, शमशेर, चरण सिंह, दिलबाग, सुनील लोचब, चांद मान, फूल सिंह, रणबीर, रामसिंह, महेश, रतन सिंह भाटिया, करण सिंह पुनिया, राहुल चौहान, सुधीर, मोनू, मनोज दहिया व विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 04- सोनीपत के राई स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ के पदाध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें