फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भारत विकास परिषद का तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर शुरू

विज्ञापन
-फोटो 84 : बाल संस्कार शिविर में भाग लेते बच्चे। स्रोत भाविप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद की बहादुरगढ़ शाखा और विवेकानंद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में ओमेक्स सिटी स्थित सेंट स्टीफन स्कूल में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में 40 बच्चों ने भाग लिया।

महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. सुभदा घरोटे और डॉ. श्रुति गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, महान विभूतियों के जीवन, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से परिचित कराना है। प्रांतीय संगठन सचिव मूलचंद जोशी ने संगठन के मूल मंत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इन्हें जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता और मुरारीलाल गोयल ने बच्चों से शिविर में सीखी बातों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया। पहले सत्र में गुरु वंदना और योगाभ्यास कराया गया। अधिवक्ता रजनीश भारद्वाज ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। इस अवसर पर कई पदाधिकारी, शिक्षाविद और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।



-फोटो 84 :
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें