फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भारत मिलाप व सीता हरण का मंचन किया

Sat, 17 Oct 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव राई में रामलीला का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राई में श्रीरामलीला ट्रस्ट की तरफ से रामलीला मंचन के दौरान भारत मिलाप व सीता हरण का मंचन किया गया। कलाकारों ने जीवंत मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला में दिखाया गया कि शूर्पणखा श्रीराम और लक्ष्मण को देखकर मोहित हो जाती है। वह श्रीराम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है लेकिन श्रीराम के मना करने पर लक्ष्मण के पास जाती है। शूर्पणखा के सीता को नुकसान पहुंचाने के प्रयास पर लक्ष्मण उसके नाक-कान काट देते हैं।
विज्ञापन

प्रधान विक्की कौशिक व निदेशक अधिवक्ता मोहन कौशिक ने बताया कि मंचन के दौरान अपमानित शूर्पणखा अपने भाइयों खर-दूषण के पास पहुंचती है। वे श्रीराम और लक्ष्मण से युद्ध करने आते हैं लेकिन श्रीराम उनका वध कर देते हैं। इसके बाद शूर्पणखा रावण को सीता के सौंदर्य के बारे में बताकर उसे सीता का हरण करने के लिए उकसाती है।
रावण मारीच की सहायता से स्वर्ण मृग का छल रचता है। श्रीराम मृग के पीछे जाते हैं और लक्ष्मण भी सीता के आग्रह पर कुटिया छोड़कर निकल जाते हैं। इसी दौरान रावण साधु का वेश धारण कर आता है और सीता का हरण कर लेता है। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें