फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माला प्रोजेक्ट: निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटेगी, जल्द शुरू होगा काम

Sun, 27 Aug 2023 09:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

बिजली निगम ने मंजूरी दे दी है। 8.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर लगाए जाने के बाद एचटी लाइन शिफ्ट करने का काम जल्द शुरू होगा। एक्सप्रेस वे बनने के बाद वाहन चलाते समय कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे से गुजर रही हाईटेंशन लाइन जल्द हटाने का काम शुरू होगा। हाईटेंशन लाइनों को हटाने के लिए 8.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सोनीपत जिले की सीमा में विभिन्न जगहों से हाईटेंशन लाइन को हटाया जाना है। इसके लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से मंजूरी दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से फंड जारी होने के बाद लाइन हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जारी है। इस कार्य के लिए एनएचएआई की ओर से 800 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के छह जिलों झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, करनाल और कैथल से होकर गुजरेगा, जबकि गोहाना उपमंडल में यह 26.8 किलोमीटर लंबा बन रहा है।

उपमंडल में एक्सप्रेस-वे गांव रुखी के निकट से शुरू होकर सिवानामाल गांव तक बनेगा। एक्सप्रेस-वे बनने से यहां के लोगों के लिए दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक का सफर आसान और सुगम हो जाएगा। साथ ही क्षेत्र में विकास के रास्ते भी खुलेंगे।
विज्ञापन


भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे दिल्ली-कटरा-अमृतसर एक्सप्रेस-वे के ऊपर से बिजली लाइन को हटाया जाएगा। इसके लिए बिजली वितरण निगम की ओर से 8.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए बिजली निगम मुख्यालय की ओर से मदीना, ठसका, ढुराना, रूखी, भैंसवान, आहुलाना, बुटाना, नूरनखेड़ा, सिवानामाल के पास निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के ऊपर से गुजर रही बिजली की सभी लाइन को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम जल्द शुरू होगा। 

इन बिजली लाइनों पर खर्च होगी राशि

  • गांव मदीना, ठसका, ढुराना के पास लाइन शिफ्टिंग के लिए 1.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • गांव रूखी व भैंसवान के पास बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए 1.50 कराेड़ रुपये खर्च होंगे।
  • गांव मदीना, ठसका, ढुराना के पास लाइन शिफ्टिंग के लिए 2.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • गांव बुटाना, नूरनखेड़ा, सिवानामाल के पास बिजली लाइन की शिफ्टिंग के लिए 3.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


बिजली लाइन को किया जाएगा भूमिगत
बिजली की हाईटेंशन लाइन को निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे की सड़क और आसपास के क्षेत्र से हटाकर भूमिगत किया जाएगा। सभी हाईटेंशन केबल ओवर हेड से अंडरग्राउंड होंगी। टेंडर आवंटित होते ही जल्द ही लाइन हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे एक्सप्रेस-वे की सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही और आसान हो जाएगी।

मानवीय सुरक्षा और सड़क पर सुरक्षित वाहनों के गुजरने के मद्देनजर से हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग जरूरी है। बिजली लाइन को हटाने के लिए 8.69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यालय की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। एनएचएआई की ओर से पैसे जमा कराने के बाद लाइन को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली वितरण निगम, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें