फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे रोकने हैं तो यातायात नियमों का पालन करें, दूसरों को भी जागरूक करें : एसीपी

Sun, 27 Aug 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में एसीपी नरेंद्र सिंह से पुलिस द्वारा काटे जाने वाले चालान के बारे में पूछता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। एसीपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन की सुरक्षा बेहद जरूरी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, खुद ही नहीं परिवार में पापा, भाई और अन्य परिजनों को हेलमेट लगाने के लिए कहें। सड़क पर रोजाना होने वाले हादसों को रोकना है तो खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इससे सड़क पर रोजाना होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है।
एसीपी शनिवार को गोहाना में बरोदा रोड स्थित बाल भारती विद्यापीठ में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्यातिथि पहुुंचे। उनके साथ शहर थाना प्रभारी नीरज कुमार, यातायात प्रभारी जगदीश कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। स्कूल प्राचार्य सुमन कौशिक ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

एसीपी नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के साथ ही शिक्षा और जीवनशैली भी समझाई। यातायात नियमों से शुरू हुई चर्चा प्रदेश में बढ़ रही नशे की लत, सुरक्षा, स्वावलंबन, पारिवारिक मूल्य पर भी पहुंची। एसीपी ने कहा कि संचार क्रांति ने बहुत कुछ बदल दिया है। ऐसे में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर भी सचेत रहें और एक सीमा तक ही इसका प्रयोग करें। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय भी बताए।
एसीपी ने विद्यार्थियों से कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। स्वावलंबी बनने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के गुर भी बताए। साथ ही अपने अनुभव साझा करते हुए क्लास रूम का महत्व समझाया। कहा कि रट्टा मारने के बजाय पढ़ाई करते हुए संबंधित विषय को समझते हुए आगे बढ़ें। 12वीं कक्षा के छात्र यश, प्रतीक, 10वीं कक्षा की छात्रा दिव्यांशी सहित अन्य विद्यार्थियों ने एसीपी से अनेक सवाल पूछे, उन्होंने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान स्कूल से विकास, सत्यनारायण, राजीव, अनीता, स्वाती, जयभगवान, सीमा, संजीव सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
जीवन की सुरक्षा बेहद जरूरी

सभी विद्यार्थी जैसे नए मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर ध्यान देते हैं, उसी प्रकार अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखें। मोबाइल फोन हम दूसरा खरीद सकते हैं, लेकिन जीवन अमूल्य है। लिहाजा, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनकर और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की आदत डालें। खुद भी सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

- जगदीश कुमार, यातायात प्रभारी, गोहाना।
नाबालिग न चलाएं वाहन, हो सकता है हादसा
नाबालिग वाहन न चलाएं, योग्य होने पर ही चलाएं। छोटी सी गलती से किसी की जान जा सकती है। आपकी आयु 18 साल से कम है तो स्कूल में परिवार के सदस्यों के साथ ही आएं और किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं। अमर उजाला की पहल बेहद सराहनीय है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
विज्ञापन

- नीरज कुमार, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना।
सुझावों पर अमल करें : प्राचार्य
पुलिस की पाठशाला से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। बच्चों का मनोबल बढ़ा है और यातायात के नियमों की जानकारी मिली है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दिलाने में मील का पत्थर साबित होंगे। सभी विद्यार्थी दिए गए सुझावों पर अमल करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
- सुमन कौशिक, प्राचार्य, बाल भारती विद्यापीठ, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें