करनाल स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो उन्होंने यात्रियों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रेन के सफर को बेहद आरामदायक बताया। उन्होंने करनाल रेलवे स्टेशन पर ठहराव के दौरान ट्रेन के दरवाजे पर आकर यहां मौजूद लोगों से बातचीत की। ट्रेन के सफर के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेन का सफर, सड़क व हवाई मार्ग से भी बेहतर है। समय पर पहुंचते हैं, लोगों से बातचीत होती है, टेलीफोन पर भी बात कर सकते हैं, फाइलें निपटा सकते हैं, सो भी सकते हैं। उन्होंने वैसे तो उनका ट्रेन का सफर नया नहीं है लेकिन अब ट्रेन का सफर और भी सुखद हो गया है।