फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाकियू ने किया रेड जोन कानून का विरोध

Tue, 10 Mar 2026 08:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित जाट धर्मशाला में भाकियू की बैठक में उपस्थित किसान नेता। स्रोत:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक मंगलवार को जाट धर्मशाला में हुई। किसानों ने खेती और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की मांग उठाई। जयभगवान मलिक ने कहा कि सरकार की ओर से लागू किए गए रेड जोन कानून का संगठन विरोध करता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो 23 मार्च को पिपली में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रदेशस्तरीय रैली की जाएगी। बैठक में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के कुछ उद्योगों की ओर से केमिकलयुक्त पानी खुले में छोड़ने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत सिंह मलिक ने कहा कि इससे आसपास की जमीन और फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। अगवानपुर फाटक के पास बन रहे रेलवे अंडरपास और फ्लाईओवर का कार्य जल्द पूरा करने व राजलू गढ़ी अंडरपास में रोशनी की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें