फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे को सुधारने से पहले स्वयं के आचरण व व्यवहार में सुधार करें : अनीता दीदी

Tue, 10 Feb 2026 05:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की मॉडल टाउन शाखा में शिवरात्रि के उपल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की मॉडल टाउन शाखा में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में धर्म सभा का आयोजन किया गया। अनीता दीदी ने कहा कि दूसरे को सुधारने से पहले स्वयं के आचरण एवं व्यवहार में सुधार करना चाहिए।
उन्होेंने कहा कि विचारों में सकारात्मकता रखो इसी से आपके जीवन में बदलाव नजर आएगा। मानव जीवन को सार्थक करने के लिए फूल की तरह बाबा शिव के प्रति समर्पित हो जाओ तभी उनके आशीर्वाद से कल्याण होगा।
विज्ञापन

अनीता दीदी ने कहा कि शिवरात्रि पर हम मंदिर में जाकर फूल, बेलपत्र व जल समर्पित करते हैं। ऐसे ही समर्पण का भाव हमारे अंदर भी जागृत होना चाहिए। दीदी रमा देवी ने कहा कि हम शरीर की आत्मा हैं और सभी आत्माएं स्वाभाविक रूप से अच्छी हैं।
सभी को जाति, धर्म एवं लिंग भेदभाव से ऊपर उठकर परिवार के रूप में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिव परम पिता हैं। ज्ञान का स्रोत है जो हमारे जीवन को संतुलित करता है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने शिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमें भगवन के चित्र के साथ चरित्र की भी पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव सृष्टि के सृजनकर्ता हैं इसी तरह हमें भी अच्छे विचारों का अपने भीतर सृजन करना चाहिए।
कार्यक्रम में विश्व कल्याण सरोवर, मुरथल के संचालक सतीश, राकेश गुप्ता, प्रेम धमीजा, जितेंद्र समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें