फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक से पहले तैयारियों में न आए अड़चन, हॉकी के 11 खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक का टिकट कटा चुके खिलाड़ियों की तैयारियों में कोई अड़चन न आए, इसके लिए सरकार ओलंपिक से पहले ही उनके खाते में पांच-पांच लाख रुपये भेज रही है। जहां पहले ही ओलंपिक का टिकट मिलने पर कई खिलाड़ियों के खाते में पांच-पांच लाख रुपये भेजे गए थे। वहीं अब हॉकी के 11 खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपये खाते में भेज दिए गए हैं। इस तरह ओलंपिक से पहले मिले पांच लाख रुपये से खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिलता है और वह अच्छी तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करनी होती है और उसके लिए कई बार खिलाड़ियों के सामने आर्थिक परेशानी आती है। इसको देखते हुए ही सरकार ने ओलंपिक का टिकट कटाने वाले खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए पांच लाख रुपये देने का एलान किया था। इसके तहत ओलंपिक का टिकट कटाने वाले पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फौगाट, सीमा बिस्ला, अंशु मलिक, सोनम मलिक, दीपक पूनिया, सुमित मलिक, रवि दहिया, शूटर मनु भाकर, यशस्विनी देशवाल, अभिषेक वर्मा, बॉक्सर अमित पंघाल, विकास यादव, मनीष कौशिक, पूजा वोहरा के खाते में पांच-पांच लाख रुपये एक महीने पहले भेज दिए गए थे, लेकिन ओलंपिक में खेलने वाली भारतीय हॉकी टीम में 9 महिला व 2 पुरुष खिलाड़ी चुने गए हैं। इनमें रानी रामपाल, उदिता, निशा, नेहा, मोनिका, नवजोत, सविता, नवनीत, शर्मिला, सुरेंद्र व सुमित शामिल हैं। अब इनके खाते में सरकार ने 5-5 लाख रुपये भेजे हैं, जिससे इनमें से किसी को ओलंपिक की तैयारी में कोई परेशानी न हो सके।
ओलंपिक का टिकट पक्का करते ही पहुंच रही प्रोत्साहन राशि : पंकज नैन
खेल विभाग के डायरेक्टर पंकज नैन ने बताया कि ओलंपिक की तैयारियों में किसी भी खिलाड़ी को कोई परेशानी न हो, उसके लिए उनके खाते में पांच-पांच लाख रुपये पहले भी भेजे गए थे। अब बाद में जिनको ओलंपिक के लिए टीम में चुना गया है, उनके खाते में पांच-पांच लाख रुपये भेज दिए गए हैं। खिलाड़ियों के सामने तैयारियों में परेशानी नहीं आएगी और वे देश के लिए मेडल जीतने को ज्यादा बेहतर तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें