फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गर्मी से पहले जर्जर तार चिह्नित कर किए जाएंगे दुरुस्त

Fri, 15 Mar 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली किल्लत से जूझना न पड़े, इसके लिए बिजली निगम हॉट प्वाइंट व जर्जर तारों को चिह्नित कर उन्हें दुरुस्त करेगा। यह काम मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को अघोषित कटों से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में बेहतर बिजली देना बिजली निगम के लिए हमेशा से चुनौती भरा कार्य रहा है। गर्मी के दिनों में अधिक समस्या ट्रांसफार्मरों के जलने, केबल बक्सा जलने व लोड बढ़ने के साथ ही बिजली के तारों के टूटने से समस्या बढ़ जाती है। बिजली निगम के सामने ट्रांसफार्मर खराब होने पर समस्या अधिक पैदा होती हैं। इस तरह की समस्या से निपटने के लिए बिजली निगम ने शहर के सभी ट्रांसफार्मरों, लाइनों व हॉट प्वाइंट को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है।

एसडीओ विकास सूर्यवंशी ने बताया कि गर्मी के दिनों में लोड अधिक बढ़ जाता है। जिससे स्पार्किंग होने व ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट होने की समस्याएं आती हैं। इस बार गर्मी से पहले ही तैयारी तेज कर दी गई है। मार्च के अंत तक लाइनों व ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें