फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स छीना

Tue, 05 May 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 क्षेत्र में स्कूटी सवार झपटमार ने ब्यूटी पार्लर संचालिका गांव दीपालपुर निवासी आशा का पर्स छीन लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आशा ने बताया कि वह सेक्टर-15 में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। घटना के दिन वह अपनी दुकान से घर लौट रही थीं। बिहारी मंडी से डेंटल क्लिनिक की ओर जाते समय स्कूटी सवार ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में सोने की चेन, करीब 800 रुपये, दुकान व घर की चाबियां थीं। उन्होंने बताया कि सोने की चेन उनकी एक ग्राहक ममता दुकान पर भूल गई थी जिसे वह कुछ दिनों बाद लेने आने वाली थीं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के खंगार रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें