फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आहार व्यापारी की कार के आगे बाइक अड़ाकर की मारपीट, दो मोबाइल हुए गुम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत रोड पर गांव चिड़ाना के निकट स्थित रिब्बा फैक्टरी के पास पशु आहार व्यापारी की कार के आगे बाइक अड़ाकर चार युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। वह बार-बार उसे मारने की धमकी दे रहे थे। व्यापारी को अधमरा कर युवक फरार हो गए। मारपीट के दौरान व्यापारी के दो मोबाइल फोन भी गुम हो गए। व्यापारी को गोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। गोहाना सदर थाना की मुंडलाना चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पानीपत के समालखा निवासी पंकज ने बताया कि वह गोहाना की पुरानी अनाज मंडी में गुरुजी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खल-बिनौला की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात को 11 बजे वह अपने दोस्त अरुण सिंगला की कार लेकर गोहाना से अपने घर जा रहा था। जब वह चिड़ाना के पास रिब्बा फैक्टरी के निकट पहुंचा तो इसी दौरान उनके दोस्त जोगेंद्र का फोन आ गया। जिस पर उसने कार को एक तरफ रोक दिया और मोबाइल पर बात करने लगा। इसी बीच चार युवक बाइक पर आए और अपनी बाइक को उसकी कार के आगे रोक दिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बुरी तरह पीटने के दौरान वह उसे मारने की धमकी दे रहे थे। उसके बचाव व छूटने के प्रयास में उसके दो मोबाइल भी गुम हो गए। बाद में हमलावर फरार हो गए। वह उनकी बाइक का नंबर नहीं देख सका। घायल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में मुंडलाना चौकी पुलिस ने पंकज के बयान पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें