सोनीपत। गांव देवडू में बीड़ी देने से मना करने पर युवक की पिटाई कर दी। बाद में आरोपियों ने घर में घुसकर उनके भाई को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। अनीश ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को दुकान पर सामान लेने के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के युवक ने उनसे बीड़ी की मांग की। उन्होंने मना किया तो उनकी पिटाई कर दी। मंगलवार की शाम को वह उनके घर में घुस गया और डंडे से उनके भाई साहिल पर वार कर दिया। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।