फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Wed, 28 Aug 2024 09:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गुमड़ निवासी बुजुर्ग की शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गन्नौर जीआरपी की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी से जांच अधिकारी ने बताया कि गांव गुमड़ निवासी 74 वर्षीय सूरत सिंह गांव से दवाई लेने के लिए गन्नौर शहर आए थे। वह वापस लौट रहे थे तो बीएसटी आरओबी के नीचे रेलवे ट्रैक पार करते समय दिल्ली से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 12014 शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। उनका शव गन्नौर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन के साथ घिसटता रहा। जिससे शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें