फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने पीटा, कुंडली थाने के बाहर हंगामा

Thu, 26 Jun 2014 12:35 AM IST
ब्यूर, अमर उजाल, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुंडली के एक युवक ने कुंडली थाना में नियुक्त तीन पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इससे पहले ग्रामीणों ने थाने के बाहर जमकर बवाल काटा।
विक्की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुंडली स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि मंगलवार को वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दे रहा था। इसी दौरान एएसआई हरिप्रकाश, सुरेश और हेड कांस्टेबल प्रदीप एक निजी कार में उसके पास आए और उसे जबरन कार में डाल लिया। विक्की का आरोप है कि तीनों ने उसके साथ जबरन मारपीट की।

 उसका कहना है कि एक पुलिस कर्मी ने कहा कि उसने कार खरीद रखी है, जिसकी किश्त के 20 हजार रुपये महीना देना पड़ते है। किश्त का इंतजाम करने के लिए वह घूम रहे है। विक्की का आरोप है कि उसे बुरी पीटने के बाद तीनों ने उसे गांव सेरसा के तालाब के पास फेंक दिया और फरार हो गए। विक्की ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। जिस पर परिजन थाने पर पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत करवाया। आरोप है कि पुलिस ने इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिस पर बुधवार को ग्रामीण एकत्रित होकर कुंडली थाना में पहुंचे और बवाल कर दिया। जिस पर पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


पुलिस ने विक्की की शिकायत पर तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

=======================
फोटो 52 - पुलिस की पिटाई से पीड़ित विक्की व्यथा सुनाता हुआ।
फोटो : 53/54--थाने के बाहर हंगामा करते ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें