फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेडख़ानी, विरोध करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना के सिटी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पड़ोसी युवक पर उनके घर में घुसकर छेडख़ानी करने व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 14 मई को शाम के समय घर पर थी। इसी दौरान उनके पड़ोस का रहने वाला सोनू उनके घर में घुस आया। आरोपी घर में आने के बाद उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। वह उसे चोटिल कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर अब पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें