फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीएसपी बताकर दोस्त के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय को पीटा

Sun, 04 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: घायल रितिक। - फोटो : kathua
विज्ञापन
सोनीपत। पुरानी तहसील के पास शिव कॉलोनी निवासी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक डिलीवरी देने गया था तो खुद को डीएसपी बताने वाले कार सवार और उसके साथी ने जमकर पीटा। इससे डिलीवरी बॉय के शरीर पर 12 जगह चोटें आई हैं। शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी रितिक ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 1 मई की रात करीब 11 बजे वह पुरानी तहसील के पास एक गली में डिलीवरी देने गया था। गली के आगे रास्ता बंद था। इसी बीच एक कार सवार युवक वहां पहुंचा और उसे गालियां देने लगा। इतना ही नहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी। रितिक ने कहा कि गाली देने का कारण पूछा तो उसने साथी को मौके पर बुला लिया। इसके बाद उसके साथी ने आते ही रीतिक को डंडे मारने शुरू कर दिए। कार चालक खुद को डीएसपी बता रहा था।
उन्होंने उसके बैग की तलाशी ली और धमकी देकर चले गए। घटना की सूचना मिलने पर रितिक के परिजन उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें