फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले विधायक बलराज कुंडू की कपूर से समर्थन वापसी की घोषणा, भूपेंद्र व दीपेंद्र हुड्डा भी समझाने पहुंचे तो कपूर ने नामांकन वापस लि

विज्ञापन
गोहाना में नामांकन वापस लेते कपूर नरवाल के साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, बलरा? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना/सोनीपत। बरोदा उपचुनाव के लिए किसी भी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर कपूर नरवाल ने निर्दलीय नामांकन किया था। वहीं बरोदा के चुनावी रण में सोमवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब कपूर नरवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। चुनाव लड़ने के लिए कपूर नरवाल का नामांकन कराने वाले महम से विधायक बलराज कुंडू ने पहले उनसे समर्थन वापस लेने की घोषणा की और उसके बाद मीटिंग में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व उनके बेटे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनको समझाने पहुंच गए। जहां कपूर नरवाल ने नामांकन वापस लेने की घोषणा की और अपना नामांकन वापस लिया। इस तरह बरोदा के चुनाव में नया मोड़ आ गया है और सभी पार्टियां एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन

किसी भी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर कपूर नरवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लेते हुए नामांकन कर दिया था। जिनके समर्थन में महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी आए थे और भाजपा की खिलाफत करने की बात कही गई थी। लेकिन जहां कांग्रेस से इंदूराज नरवाल चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं, वहीं कपूर नरवाल भी निर्दलीय उतरने से समाज के लोगों की पंचायत शुरू हो गई थी। इनमें से केवल एक को चुनावी मैदान में रखने पर फैसला लेने के लिए दो दिन पहले कथूरा गांव में पंचायत हुई। जहां किसी तरह का फैसला नहीं हो सका था। उसके बाद भी लगातार एक को चुनाव से हटाने की जद्दोजहद चल रही थी। इस बीच ही सोमवार सुबह को निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि वह सरकार के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ने की बात शुरुआत से कह रहे थे। लेकिन कपूर नरवाल के चुनाव में उतरने से रुख बदल सकता है, इसलिए वह कपूर नरवाल से समर्थन वापस लेते हैं और उनको नामांकन वापस लेने की सलाह देते हैं। उसके बाद एक सभा रखी गई, जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, बलराज कुंडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, विधायक जगबीर मलिक समेत अन्य नेता पहुंचे। जहां कपूर नरवाल को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा मनाने में कामयाब रहे और सभा में कपूर नरवाल ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी। वहां से उन सभी नेताओं के साथ कपूर नरवाल चुनाव अधिकारी के यहां पहुंचे और अपना नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें