फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आप नेता देवेंद्र गौतम के समर्थन में बार एसोसिएशन ने रखा वर्क सस्पेंड

Thu, 04 Dec 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आम आदमी पार्टी के पदाधिकार अधिवक्ता देवेंद्र गौतम के समर्थन में सोनीपत बार एसोसिएशन ने लगातार दूसरे दिन भी वर्क सस्पेंड रखा। इसके चलते अदालतों में कामकाज प्रभावित रहा। वकीलों की हड़ताल से न्यायिक प्रक्रियाएं धीमी पड़ गईं। मुवक्किलों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अधिवक्ता देवेंद्र गौतम के खिलाफ गलत तरीके से प्राथमिकी दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है। वकीलों का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक देवेंद्र गौतम को न्याय नहीं मिलता, तब तक वर्क सस्पेंड जारी रहेगा।
प्रधान अनिल ढुल ने बताया कि बार एसोसिएशन वीरवार को फिर एक बैठक करेगी, जिसमें आगामी रणनीति और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। वर्क सस्पेंड के चलते विभिन्न अदालतों में तारीख पर आए मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई, जिससे बड़ी संख्या में मुवक्किल मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें