सोनीपत। यमुनानगर में काला कबाड़ी की प्रॉपर्टी ढहाने की कार्रवाई के दौरान अधिवक्ता सुमित मानी से अभद्रता करने के मामले में बुधवार को सोनीपत बार एसोसिएशन की ओर से वर्क सस्पेंड किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कोई कार्य नहीं किया। इससे कोर्ट में आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बार एसोसिएशन के प्रधान अनिल ढुल ने कहा कि अधिवक्ता के साथ इस तरह का व्यवहार करना गलत है। उन्हें हिरासत में लेने, मारपीट करने व अभद्रता वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए। साथ ही उन पर मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रधान ने कहा कि एसोसिएशन ने यमुनानगर से हुई काॅल के बाद वर्क सस्पेंड का निर्णय लिया। वीरवार को लेकर अभी तक उन्हें कोई कॉल नहीं आई है।