फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित केसों के निपटारे के लिए बार-बेंच मिलकर करें पहल : जस्टिस अनिल

Wed, 27 Mar 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल खेत्रपाल ने कहा कि लंबित केसों के निपटारे में बार-बेंच को मिलकर पहल करनी चाहिए। बार और बेंच के बीच संबंध हमेशा ही मधुर होने चाहिए, तभी न्याय प्रणाली सुचारू तरीके से चल पाएगी। यह प्रयास दोनों ही तरफ से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जस्टिस अनिल खेत्रपाल बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के बैठक कक्ष में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उनका बार में पहुंचने पर प्रधान अनिल ढुल व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया। उनके साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेशन जज) प्रमोद गोयल भी मौजूद रहे। न्यायाधीश ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए सदैव आगे रहकर निष्पक्ष कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को न्यायपालिका पर अनेक उम्मीदें हैं।

न्यायाधीश अनिल खेत्रपाल के सामने एसोसिएशन प्रधान अनिल ढुल ने अधिवक्ताओं के चैंबर दिलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नए चैंबर की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने नई कोर्ट से पुरानी कोर्ट तक कॉरिडोर बनाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही चेक बाउंस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इनके जल्द निपटान के लिए अलग से कोर्ट होनी चाहिए। न्यायाधीश ने उनकी मांगों पर सार्थक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अधिवक्ता गौरव आंतिल, अमित बाल्याण, आशीष वत्स, संदीप, इंद्र अरोड़ा, पवन दहिया, विकास कुंडू, जितेंद्र चौहान, अंकित वत्स, नीतू, स्वाति, रेखा, दीपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें