फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के ग्राहक संबंधी अधिकारी को ईंट मारकर एक लाख रुपये से भरा बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के लाल दरवाजा में एक कंपनी के (ग्राहक संबंधी अधिकारी) कस्टमर रिलेशन ऑफिसर को ईंट मारकर एक लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। वारदात को बाइक सवार तीन युवकों ने अंजाम दिया। शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत में खटीक बस्ती निवासी अनिल ने बताया कि वह उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में बतौर कस्टमर रिलेशन ऑफिसर नियुक्त है। यह बैंक महिलाओं को लोन देता है। उसने बताया कि वह बैंक के लोन की किस्त लेने के लिए हर महीने सोनीपत आता है। उसने शुक्रवार को लाल दरवाजा स्थित बागड़ी मोहल्ला से लोन की किश्त लेनी थी। सुबह करीब नौ बजे वह एक मकान पर किश्त लेने के लिए आया था। उसने 43 महिलाओं से किस्त ली, जिसकी राशि करीब एक लाख थी। इस राशि को उसने बैग में रखा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे यहां एक युवक आया, जिसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उसने आते ही उसके माथे में ईंट मारी और रुपयों से भरा बैग छीन कर ले गया। उसके साथ दो ओर युवक थे जो तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद उसने नागरिक अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज कराया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर, कुंडली थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक सिक्योरिटी इंचार्ज से मारपीट करके उसकी बाइक लूट ले गए। पुलिस ने सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नाहरा निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि वह एक कंपनी में सिक्योरिटी इंचार्ज है। सुबह वह जरूरी काम से पड़ोस के गांव में गया था। करीब साढ़े 11 बजे जब वह लौट रहा था तो रास्ते में छोटी नहर के पास पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे धक्का देकर उसकी बाइक छीन ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें