सोनीपत। साइबर ठगों ने बैंक मित्र और रेलवे कर्मचारी से 5.82 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने रेलवे कर्मचारी को ऑनलाइन कमाई का झांसा दिया था। लिंक भेज कर बैंक कर्मचारी का मोबाइल हैक कर ठगी की है। थाना मोहाना थाना पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव माहरा निवासी संजीत ने बताया कि वह रेलवे में कार्यरत है। उनके पास ऑनलाइन बिजनेस का ऑफर आया था। जिसमें उन्हें ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने की बात कही गई थी। झांसे में आकर अलग-अलग बार में रुपये डाले। बाद में जब रुपये निकालने लगे तो उसे ब्लाॅक कर दिया गया। साइबर ठगों ने उनसे चार लाख 72 हजार 258 रुपये की ठग लिए। वहीं, गांव गुहणा निवासी सुनील ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक में बतौर बैंक मित्र के तौर पर कार्य करते हैं। उनके पास व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। जिसके बाद दो बार में उसके खाते से एक लाख पांच हजार 500 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।