फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूलों में खुले में प्रार्थना, खेलकूद और कार्यक्रम करने पर लगाई रोक

Tue, 19 May 2026 07:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बढ़ती गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि स्कूलों में विद्यार्थियों को पानी पीने के लिए दिन में तीन बार घंटी बजाई जाए। साथ ही ओआरएस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निदेशालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार स्कूल परिसर में खुले मैदान में प्रार्थना सभा, खेलकूद अथवा अन्य सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। बाहरी गतिविधियों को सुबह के अपेक्षाकृत कम गर्म समय में सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यार्थियों को सीधे धूप में बैठाने से बचने तथा कक्षाओं को ठंडा बनाए रखने के लिए खिड़कियों को पर्दों, गत्तों या एल्युमीनियम पन्नी जैसे रिफ्लेक्टर से ढकने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि परिसर में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहे । बच्चों को समय-समय पर गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए। जरूरत पड़ने पर आयुष विभाग की सहायता लेने की भी अनुमति दी गई है।
इसके अलावा प्रत्येक स्कूल को आपात स्थिति से निपटने के लिए नजदीकी अस्पतालों से संपर्क स्थापित करने और स्टाफ को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।

गाइडलाइन के तहत रेडक्रॉस अथवा निजी फंड से ओआरएस का स्टॉक रखना अनिवार्य किया गया है। वहीं, स्कूल वाहनों में बच्चों को अकेला न छोड़ने की सख्त हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंच गया है। बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी विद्यालयों को आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें